फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला के कान से कुंडल झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। पांच माह पहले गांव दियोसास में सोती हुई महिला फरजाना पत्नी शकील के कान से कुंडल छीनकर जाने वाले आरोपी को मीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद पीली धातु का कुंडल और 400 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 14/15 मई की रात ग्राम दियोसास में घटना हुई थी। पीड़ित ने थाना मीरगंज में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान शीशगढ़ के शेखूपुरा वार्ड नंबर आठ निवासी आरोपी ताहिर उर्फ साबिर अली (50) की संलिप्तता सामने आई। पुलिस टीम को बुधवार को वांछित आरोपी को नल नगरीया तिराहे के पास से पकड़ा। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें