फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैटरी की दुकान में नकब लगाने का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बैटरी की दुकान में नकब लगाकर 15 बैटरी चुराने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कुरेशनगर निवासी नजीम खां कब्रिस्तान मार्केट में बैटरी खरीदने और बेचने की दुकान चलाते हैं। सोमवार शाम दुकान स्वामी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रात्रि में चोरों ने नकब लगा दिया। दुकान में रखी 15 बैटरी चोरी कर फरार हो गए। सुबह को जब दुकान स्वामी दुकान पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी मनोज निवासी मोहल्ला भट्टापहलवान को पकड़कर उसकी निशानदेही पर 15 बैटरी बरामद कर ली। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें