फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गवाही देने सीओ कार्यालय जा रहीं महिलाओं को धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखन। थाना क्षेत्र के गंगापुर बड़ा गांव में बाबा साहब की प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। इस प्रकरण में गवाही देने सीओ कार्यालय जा रहीं गांव की महिलाओं को रास्ते में जातिसूचक गालियां देकर धमकाने का आरोप लगाया गया है। किरण कुमारी समेत कई महिलाओं ने इस संबंध में थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि करीब तीन माह पूर्व गंगापुर बड़ा गांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। मामले में दोनों ओर से मुकदमे दर्ज हुए थे, जिसमें आरोपी पक्ष के कुछ लोग जेल भी जा चुके हैं। मामला अभी जांच और गवाही की प्रक्रिया में है। मंगलवार को उक्त मामले में गवाही देने गांव की महिलाएं अन्य ग्रामीणों के साथ सीओ कार्यालय पहुंचीं थीं। उनका आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे बयान देकर लौटते समय गांव के ही एक युवक ने रास्ते में महिलाओं को रोक लिया। थाना प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें