फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संविदा पर तैनात महिला सफाईकर्मी पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी लेने का आरोप लगा है। हजियापुर तलैया चौकी की रहने वाली उर्मिला देवी की ओर से की गई शिकायत के मुताबिक कांकरटोला की रहनेे वाली महिला ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2008 में नौकरी पाई थी। महिला ने जिस स्कूल के प्रमाणपत्र लगाए हैं, वहां उसका कोई रिकाॅर्ड नहीं है। उसकी जन्मतिथि को लेकर भी विरोधाभास है। आरोपी महिला और उसके भाई के खिलाफ पहले से ही कोर्ट में फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त को यह जानकारी देते हुए उसे तुरंत बर्खास्त करने, उसके सेवाकाल का वेतन ब्याज सहित वसूलने और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें