फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन विवाद में गोलीकांड का आरोपी दबोचा, भेजा जेल

विज्ञापन
आरोपी सुधांशु
विज्ञापन
भुता। पुलिस ने क्षेत्र के एक स्थान पर छापा मारकर गोलीकांड के मुख्य आरोपी पातू उर्फ सुधांशु को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। चार दिन पहले बुधवार को ग्राम खटेली में जमीन विवाद को लेकर आरोपी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। मामले में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद से सभी आरोपी फरार थे।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष सतीश कुमार मय फोर्स के साथ मुख्य आरोपी पातू उर्फ सुधांशु को ग्राम उदयपुर नहर के पास से दबोचा है। इसी मुकदमे में शामिल अन्य चार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक चारों पुलिस के पकड़ से दूर है। थाना अध्यक्ष सतीश कुमार का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें