फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमानत पर छूटे शोहदे ने किशोरी के पिता को दी धमकी, बोला- तेरी बेटी को उठा ले जाऊंगा

Mon, 30 Oct 2023 05:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

विशारतगंज निवासी शोहदा जमानत पर छूटने के बाद किशोर के परिवार को फिर धमकाने लगा है। उसने किशोरी को उठा ले जाने की धमकी दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के विशारतगंज क्षेत्र में शोहदा जेल से छूटने के बाद एक किशोरी को उठा ले जाने की धमकी दे रहा है। शोहदे की धमकी से किशोरी और उसका परिवार दहशत में है। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। 

विज्ञापन


बिथरी चैनपुर थाने के एक गांव निवासी किशोरी को विशारतगंज निवासी युवक रामवीर अपने साथ ले गया था। किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो रामवीर को जेल हो गई थी। जेल से छूटने के बाद रामवीर किशोरी के पिता को परेशान कर रहा है। 

ये भी पढ़ें- Budaun Accident : पलभर में बिछ गईं बच्चों की लाशें... पांच की मौत, 20 घायल; देखें मृतकों और घायलों के नाम
विज्ञापन


वह किशोरी के बारे में अश्लील शब्द कहता है। किशोरी के पिता ने रामवीर को दरवाजे पर बैठने से मना किया तो धमकी देने लगा। रामवीर दोबारा किशोरी को ले जाने की धमकी दे रहा है। 

किशोरी के पिता के मुताबिक रामवीर और उनके गांव निवासी उसका रिश्तेदार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रामवीर रिश्तेदार के घर पर ही रहता है। बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें