फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौपाल में ग्रामीणों को हड़काने का आरोप

Thu, 23 Apr 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। गांव रहपुरा जागीर के पंचायत घर में चकंबदी अधिकारियों ने बुधवार को चौपाल लगाई। इसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। समस्याओं का निस्तारण न होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों पर हड़काने का आरोप लगाया। गांव में एक साल से चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि चार काटने में कानूनगो और लेखपाल की टीम ने धांधली की। इससे उनका रकबा कम हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, अधिकारियों की टीम दोपहर 3:00 बजे आए और 4:00 बजे से पहले ही लौट गए। टीम में उप संचालक चकबंदी अधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी पवन कुमार, चकबंदी अधिकारी श्याम नारायण अग्निहोत्री और सहायक चकबंदी अधिकारी नीलम शिल्पी शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें