फतेहगंज पश्चिमी। मनकरी के जंगल में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने दो बैलों को लेकर जा रहे सीबीगंज के गांव बादशाह नगर निवासी नुक्ता प्रसाद और थाना मीरगंज के गांव हल्दी खुर्द निवासी हबीब अहमद को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि पुलिस ने जांच किए बगैर उनको छोड़ दिया। पुलिस पूछताछ में नुक्ता प्रसाद ने कहा कि उन्होंने हबीब अहमद को 14 हजार पांच सौ रुपये में दोनों बैल बेचे थे। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बैल पालतू थे। जिसने खरीदा था, वह मुस्लिम है। जांच में पाया गया कि वह भट्ठे पर बग्घी बनाकर ईंट ढोता है। पशु तस्कर नहीं होने की स्थिति में लिखा-पढ़ी करके दोनों को जाने दिया गया। संवाद