फरीदपुर। क्षेत्र के एक गांव की पंचायत सहायक महिला ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उनके संबंध सुरेश से थे, तब उसने महिला के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाए। आरोप है कि बाद में सुरेश धमकाता रहा। जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी देता रहा। छह माह पहले संबंध खत्म कर दिए थे। इसके बाद आरोपी सुरेश उसे डराने-धमकाने लगा। ये फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।काम करने से भी रोकता है। महिला के जेठ ने बताया कि सुरेश ने उनको भी ये फोटो-वीडियो दिखाए हैं। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।