आंवला। आरपीएफ की टीम ने जनसेवा केंद्रों पर ई-टिकट की कालाबाजारी करने के आरोप में एक केंद्र संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ई-टिकट, नकदी और लैपटॉप बरामद किया है। आरोपी तत्काल कोटे में भी सेंध लगा रहे थे। आरपीएफ सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार की टीम ने मुख्यालय से आई सूचना के बाद अभियान चला कर कस्बे के कई स्थानों के कैफे में पहुंचकर जांच की। इस दौरान पक्का कटरा सोसायटी रोड स्थित एक जनसेवा केंद्र संचालक सत्येंद्र को रेलवे ई-टिकट की कालाबाजारी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। उस रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद