दुनका। मीरगंज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने दहेज को लेकर मारपीट करने, चार पहिया गाड़ी, 15 लाख रुपये नकद मांगने का आरोप लगाकर मीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता शिवानी पुत्री झम्मन लाल निवासी करमपुर थाना मीरगंज ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2024 में थाना कैमरी जिला रामपुर के गांव नील गौंटिया मुझियाना के अजय के साथ हुई थी। उसका पति अजय और ननद ज्योति एक चार पहिया गाड़ी और 15 लाख के लिए मारपीट करते थे। इस मामले में 31 जुलाई को उसे बेघर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। संवाद