फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शाही पुलिस ने उसके घर से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के मेडिकल परीक्षण और बयान के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। शाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि रास्ते से बेटी को उठाकर आरोपी ने बंधक बनाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि शाही पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के मेडिकल और बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें