फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक लाख रुपये के आभूषणों के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक लाख रुपये की ज्वेलरी के साथ जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसका पुराना आपराधिक इतिहास भी है। वह ट्रेनों में भीड़भाड़ के बीच महिला यात्रियों को निशाना बनाता था।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों में चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा था। चोरों की तलाश में जीआरपी की टीम लगी थीं। मंगलवार को इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने थाना आंवला के गांव चंपतपुर निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मंगलसूत्र, लॉकेट, पाजेब समेत एक लाख की ज्वेलरी बरामद की गई। यात्रियों के पेन कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य सामान भी मिला है। वहीं, जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार से लखीमपुर के धौरहरा निवासी रवि को भी चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें