भमोरा। पांच किलो डोडा के साथ मंगलवार को पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि सोमवार की शाम पुलिस ने नकटपुर से क्योना शादीपुर जान वाले रोड पर संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। एक व्यक्ति कंधे पर एक कट्टे में कुछ रखकर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। जामा तलाशी में कट्टे में पांच किलो 100 ग्राम डोडा छिलका मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम देवेंद्र मोर्या निवासी ग्राम बाबू नगला बताया। एसओ सनी चौधरी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेजा गया है। संवाद