आंवला। सप्ताह भर पहले मंदिर से मूर्ति चुराकर बेचने व खरीदने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह रविवार प्रात: काल मोहल्ला पक्का कटरा ठाकुरद्वारा मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई थी। इस मामले में दबिश देकर पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में होली चौक संजय नगर थाना बारादरी निवासी राजेश ने कबाड़ी के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने अलीगंज बस स्टैंड के समीप रहने वाले कबाड़ी सूफी मर्दान हसन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की मूर्तियां बरामद हुईं। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में कप्तान द्वारा आरोपियों की जानकारी व गिरफ्तारी पर 20 हजार के इनाम देने की घोषणा की गई थी। संवाद