फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। सोशल मीडिया पर सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला मिर्धान निवासी मोहम्मद असब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली। इसके बाद हिमांशु पटेल नाम के व्यक्ति ने एक्स पर ट्वीट कर शिकायत की। हिमांशु पटेल ने पोस्ट करने वाले मोहम्मद असब का नाम लिखते हुए लिखा कि उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट शेयर की गई है। इसमें मुख्यमंत्री को अपशब्द कहे गए हैं। जांच के बाद दरोगा शुभम सिंह ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें