फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सांड़ को मारने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। तीन दिन पूर्व सुकली गांव में सांड़ को मारने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सुकली गांव में रविवार दोपहर देवी स्थान वाली गली में घायल सांड़ कराहता हुआ आया और गिर गया। उसके शरीर में कई जगह नुकीली धातु थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रहरी नुक्ता प्रसाद की ओर से अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस की जांच-पड़ताल में गांव के ही अहमद रजा का नाम सांड़ को घायल करके मारने के मामले में सामने आया। मंगलवार सुबह पुलिस ने आरोपी को एक तमंचा, एक कारतूस के साथ परतापुर जाने वाले रास्ते से जाते हुए गिरफ्तार किया। पहले से दर्ज पशु क्रूरता निवारण के मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा और बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें