शेरगढ़। ईद पर प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी देने की फर्जी सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक, शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मदनापुर निवासी सफी अहमद को महिषवंशीय पशु की कुर्बानी के लिए गांव बुलाया गया था। सफी के भतीजे ने चुन्नू खां की बहन को कई साल पहले साथ ले जाकर शादी कर ली थी। उसके बाद से सफी और चुन्नू के बीच रंजिश है। सफी गांव में आया, इससे नाराज गांव मोहम्मदपुर के चुन्नू खां ने पुलिस को शुक्रवार को बताया कि गांव के फुरकान ने ईद पर प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी दी है। पुलिस मौके पर गई तो वहां महिषवंशीय पशु के अवशेष मिले। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि फर्जी सूचना देने पर चुन्नू खां को हिरासत में ले लिया है।