फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी कागजात बनाकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। चोरी की बाइक के फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी करने के आरोपी ब्रजपाल को गिरफ्तार किया गया है। सीओ हेमंत उपाध्याय के मुताबिक, आंवला पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के कोटपूतली जिले से पकड़ा। आंवला के उदयभानपुर निवासी ब्रजपाल डेढ़ साल से भागा हुआ था। उसने पत्नी के इलाज का बहाना बनाकर एक ग्रामीण के पास चोरी की बाइक 10,000 रुपये में गिरवीं रखी थी। इसके लिए उसने फर्जी आरसी और अन्य दस्तावेज तैयार कराए थे। फरवरी 2025 में सचिन चौहान की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आंवला थाने में उसके खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सहित कई मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी कोटपूतली में किराये के मकान में रहकर मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें