फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चेकिंग के नाम पर वसूली का आरोप

Mon, 24 Jul 2023 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। बिजली निगम के अधिकारियों पर चेकिंग के नाम पर वसूली का आरोप लगाकर व्यापारियों ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई का डर दिखाकर बिजली निगम अधिकारी वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारी डॉ. छोटेलाल गुप्ता ने बताया कि चार दिन पहले बिजली निगम की एक टीम चेकिंग करने बाजार में आई थी। एक व्यक्ति ने खुद को बिजली निगम का अवर अभियंता बताया। मीटर चेक करने के बाद कनेक्शन कमर्शियल न होने की बात कहते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने को कहा।
साथ मौजूद एक व्यक्ति ने कार्रवाई से बचाने के नाम पर 2500 रुपये मांगे उन्होंने उसे रुपये दे दिए। इसके बाद टीम ने व्यापारी अफजाल अहमद और कमर अत्तारी से पांच-पांच हजार और इकबाल से छह हजार रुपये वसूल लिए। दिव्यांग असद को भी कार्रवाई का डर दिखाकर 3500 रुपये ले लिए। व्यापारियों ने पुलिस से शिकायत कर रुपये वापस कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वसूली का आरोप निराधार है। चार्ज लेने के बाद मैं पहली बार चेकिंग करने गया था। व्यापारियों को घरेलू कनेक्शन पर प्रतिष्ठानों में बिजली का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई थी। - सुशील कुमार, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें