फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीआरवी पुलिसकर्मी को पीटने और वर्दी फाड़ने का आरोप

Sun, 19 Jul 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। क्षेत्र में पीआरवी पुलिसकर्मी से पीटने और वर्दी फाड़ने का आरोप है। इस मामले में छह नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिसकर्मी फूलचंद ने बताया कि वह आठ जुलाई की रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। शाही-फतेहगंज मार्ग पर गांव लमकन के पास आसिफ की बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में फूलचंद घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। विरोध करने पर आसिफ की बाइक पर सवार व्यक्ति ने परिजनों और अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि आसिफ के भाई पप्पू, साकिर, नाजिर, आबिद, शाहिद समेत अन्य लोगों ने फूलचंद को पीटा। वर्दी फाड़ दी। बैज तोड़कर फेंक दिया। जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद घायल फूलचंद ने थाने में शिकायती पत्र दिया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात रिपोर्ट दर्ज की। मामले की जांच उपनिरीक्षक सतीश कुमार को दी गई है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर घटना के दूसरे दिन ही फूलचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें