फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: सोबती बिल्डर्स के अकाउंटेंट को गोली मारी, हालत गंभीर

Sat, 26 Feb 2022 11:03 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली।

सार

महादेवपुरम कॉलोनी में रहने वाले राजीव कुमार सिंह सोबती बिल्डर्स में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर हैं। कार में चली गोली उनके जबड़े को चीर कर निकल गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इज्जत नगर के मोहल्ला परवाना नगर की महादेवपुरम कॉलोनी में रहने वाले राजीव कुमार सिंह सोबती बिल्डर्स के यहां सीनियर अकाउंटेंट हैं। शनिवार 7:30 बजे वह ऑफिस से अपनी कार में घर लौट रहे थे। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के पास उनका परिचित प्रीत भी कार में उनके साथ बैठ गया। कुछ दूर चलने के बाद तमंचे से गोली चला दी। गोली उनके जबड़े को चीर कर निकल गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें