फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेल्फी लेने के प्रयास में युवक ने गंवा दी जान, ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Sun, 15 Jan 2023 01:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में सेल्फी लेने के प्रयास में एक युवक की जान चली गई। युवक चलते ट्रैक्टर पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था, तभी नीचे गिर गया। ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
अंजेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज में चलते ट्रैक्टर पर बैठ कर सेल्फी लेने के प्रयास में शनिवार को एक युवक ट्रैक्टर के नीचे गिर गया। पहिये के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


क्योलड़िया के डंडिया मिश्र गांव का अंजेश कुमार (25) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। समूहा गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए अंजेश गांव के दुर्गेश कुमार, केशव और संजीव कुमार के साथ ट्रैक्टर से टंकी निर्माण का सामान लेकर सेंथल से समूहा गांव जा रहा था। 

खड़े होकर ले रहा था सेल्फी 

ट्रैक्टर राजेश चला रहा था। साथियों ने बताया अंजेश ट्रैक्टर पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था। अचानक से ब्रेक लगाने पर अंजेश ट्रैक्टर के नीचे जा गिरा। पहिये के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में साथी उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन

जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई ने चालक राजेश कुमार पर मुकदमा दर्ज कराया है। 

साथियों के रोकने पर भी नहीं माना युवक

मृतक के साथियों ने बताया चलते ट्रैक्टर पर खड़े होकर सेल्फी लेने पर उन लोगों ने उसे डांटा था। हादसे की आशंका को देखते हुए उससे सही से बैठने को कहा। इसके बाद भी उसने साथियों की बात नहीं मानी। गांव के बाहर अचानक से ब्रेक लेनेे पर असंतुलित होकर अंजेश ट्रैक्टर के नीचे गिर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें