बरेली। ट्रेन से यात्रा कर रहा एक युवक दगतरा स्टेशन के थोड़ा आगे अचानक नीचे गिर गया। इससे उसके दोनो पैर कट गए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी पर पहुंचे घरवाले उसे निजी अस्पताल में ले गए। थानाक्षेत्र अलीगंज के गांव किनौना निवासी प्रेमचंद्र गौतम उर्फ पंकज (22) पुत्र सुशील पाल किसी काम से ट्रेन से दगतरा गया था। वापस लौटते समय भीड़ होने के कारण वह गली में खड़ा था। दगतरा से ट्रेन के चलते ही करीब 200 मीटर आगे वह अचानक गिर गया। इससे ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी पर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। बाद में घरवाले उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए।