फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसी वेटिंग हॉल शुरू, हर घंटे के देने होंगे 30 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चार माह इंतजार के बाद शुक्रवार को जंक्शन पर एसी वेटिंग हॉल शुरू हुआ। सीसी कैमरों से लैस इस हॉल में कैंटीन और पूछताछ केंद्र की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए यात्रियों को 30 रुपये प्रतिघंटे का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

जंक्शन पर एसी वेटिंग हाॅल का काम जनवरी में शुरू हुआ था। लखनऊ की संस्था को आधुनिक सुविधाओं से लैस वेटिंग हॉल का काम 20 दिन में पूरा करना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके चलते यात्रियों को परेशानी भी हो रही थी। महिला और पुरुष यात्रियों के लिए एक ही हॉल है।
18 वर्ष से ज्यादा उम्र के यात्री को एसी वेटिंग हॉल की सुविधा के लिए 30 रुपये प्रतिघंटा शुल्क निर्धारित किया गया है। पांच वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को 20 रुपये प्रति घंटा शुल्क देना होगा। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि हॉल में यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें