फतेहगंज पूर्वी। किशोरी के अपहरण के बाद जातिसूचक शब्द प्रयोग करने व गाली देने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी दो दिन पहले खेत पर खाना लेकर आ रही थी। तभी अखट गांव के रिंकू व जतिन उसे खेत पर छोड़ने के बहाने जबरन बाइक पर बिठा कर अपने साथ ले गए। जानकारी होने पर पीड़ित जब आरोपियों के घर जाकर शिकायत की तो उन्हें वहां जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां एवं धमकी दी गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि अपहरण और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद