फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देहरादून-अयोध्या के लिए नियमित हो सकती है आस्था स्पेशल

Wed, 31 Jan 2024 03:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। देहरादून-अयोध्या के लिए 01316/01317 आस्था स्पेशल ट्रेन को नियमित किया जा सकता है। इस रेल रूट पर काफी समय से अयोध्या के लिए सीधी रेल सेवा की मांग हो रही है। देहरादून-लखनऊ रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन भी प्रस्तावित था। देहरादून-अयोध्या के बीच प्रायोगिक तौर पर चलाई बई पहली आस्था स्पेशल ट्रेन के परिणाम सकारात्मक रहे हैं।
विज्ञापन

देहरादून-अयोध्या आस्था स्पेशल का संचालन आईआरसीटीसी ने किया है। आमतौर पर आईआरसीटीसी इस तरह की ट्रेनों को नंबर नहीं देता है, लेकिन इस ट्रेन को नंबर दिया गया है। 29 जनवरी को देहरादून से अयोध्या के बीच चलाई गई यह ट्रेन में सीटें फुल रहीं। ऐसे में अब इस ट्रेन के फेरे बढ़ाने और बाद में नियमित करने पर विचार शुरू कर दिया है।
दरअसल, देहरादून से लखनऊ के लिए तो कई ट्रेन हैं। इसी रूट पर वंदे भारत का संचालन प्रस्तावित था। देहरादून-अयोध्या के बीच कोई ट्रेन नहीं है। इस कारण रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस के स्थान पर देहरादून-अयोध्या स्पेशल ट्रेन को नियमित करने पर विचार कर रहा है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि फिलहाल आईआरसीटीसी इस ट्रेन का संचालन कर रहा है। मुख्यालय स्तर से आगे के निर्देश मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस की समयसारिणी
वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन देहरादून-लखनऊ, दिल्ली-लखनऊ, सहारनपुर-लखनऊ के बीच प्रस्तावित था। सितंबर में स्पीड ट्रायल के बाद नवंबर 2023 में रेलवे ने इसके देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस संचालन के लिए समयसारिणी भी तैयार कर ली थी। समयसारिणी के अनुसार लखनऊ जंक्शन-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ से सुबह 5:15 बजे चलकर बरेली जंक्शन पर 8:15 बजे, मुरादाबाद 9:57 और देहरादून दोपहर 1:35 बजे पहुंचनी थी। इसी तरह देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून स्टेशन से दोपहर 2:25 बजे चलकर, हरिद्वार 3:25, मुरादाबाद शाम 5:40, बरेली जंक्शन पर शाम 6:50 और लखनऊ जंक्शन रात 10.40 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें