फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नेशनल में 14वीं रैंक लेकर लौटी आराध्या

Wed, 29 Apr 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नकटिया की 14 वर्षीय जिम्नास्ट आराध्या ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई है। उनका लक्ष्य ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना है। आराध्या ने 2023 में सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फ्लोर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद 2024 में ओपन राज्य प्रतियोगिता के बार स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। 2025 में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर 14वां स्थान प्राप्त हुआ। आराध्या चार साल से रोजाना स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन घंटे अभ्यास करती हैं। उन्होंने बताया कि 2023 में पदक जीतने के बाद पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिससे तीन महीने अभ्यास बाधित रहा। स्टेडियम में पूर्णकालिक प्रशिक्षक न होने के बावजूद वह स्वयं अभ्यास कर रही हैं। आराध्या नौ वर्ष की उम्र से जिम्नास्टिक कर रही हैं और इसे अपनी प्रेरणा मानती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें