फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि: आधार सीडिंग न होने पर खाते में नहीं आएगी 13वीं किस्त, फरवरी में ही करा लें ये काम

Sat, 25 Feb 2023 06:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में करीब डेढ़ लाख से अधिक किसानों ने बैंक खातों को आधार से सीड करा लिया है, लेकिन अभी भी जिले में करीब 63 हजार से ज्यादा किसान ऐसे हैं, जिनके द्वारा खातों को आधार से सीड नहीं किया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे 63 हजार से ज्यादा किसानों ने अभी तक आधार सीड नहीं कराया गया है। अगर इन किसानों ने फरवरी अंत तक खातों को आधार से सीड नहीं कराया, तो ऐसी स्थिति में शासन द्वारा 13 वीं किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया था। इसके पीछे मकसद था कि किसानों को खेती करने के लिए कर्ज लेने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन इस योजना का लाभ कुछ अपात्र किसान भी लेने लगे। ऐसे में शासन ने किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे किसानों के खातों को आधार से सीड कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद में विभाग द्वारा आधार सीड कराने के लिए किसानों को जागरूक किया जाने लगा। 

जिले में करीब डेढ़ लाख से अधिक किसानों ने बैंक खातों को आधार से सीड करा लिया है, लेकिन अभी भी जिले में करीब 63 हजार से ज्यादा किसान ऐसे हैं, जिनके द्वारा खातों को आधार से सीड नहीं किया गया है। शासन की ओर से 12 वीं किस्त का लाभ जिले के एक लाख 66 हजार 374 किसानों को मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग डाक विभाग के सहयोग से लगा रहा है कैंप

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की है। ऐसे में इस योजना में कृषि विभाग का सहयोग डाकघर भी कर रहा है। विभाग की ओर से जो कैंप लगाए जा रहे हैं। उन कैंपों में डाक विभाग के कर्मचारी पहुंचकर किसानों को बैंक खातों से आधार से सीड करने का काम कर रहे हैं। साथ ही जो किसान डाकघर में इस योजना के लिए नया खाता खुलवाया रहे हैं तो उनका खाता डाकविभाग सीड करके  दे रहे हैं। जिससे उन्हें आसानी से योजना का लाभ मिल सके। 

कृषि उपनिदेशक डीके सिंह ने बताया कि विभाग के स्तर से लगातार किसानों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में जाकर लोगों को आधार सीड करने के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही डाक विभाग के साथ कैंप लगाकर किसानों के आधार सीड करने का काम किया जा रहा है। उसके बावजूद भी किसान रूचि नहीं दिखा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें