हाफिजगंज। गांव गुपलापुर में सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन लेने गए युवक को पीटने और सिर पर बांके से हमला कर घायल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव के हसमत खां ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन लेने के लिए गए थे। आरोप है कि दुकानदार ने राशन न होने का हवाला देकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर दुकानदार ने परिजन के साथ हसमत को पीटा। सिर पर बांका मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाने आईं मां को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आकिल खां, अयान, फरमान और साबिर को नामजद किया गया है। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।