शीशगढ़। बुधवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिवार वालों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी फरार है।
लड़की के पिता बिजेंद्र कुमार ने बताया कि वह भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। उनकी बच्ची की उम्र 11 वर्ष है। दोपहर के समय वह आम के बाग में बच्चों के साथ गई थी। तभी गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसलाकर गांव के पंचायत घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम के समय जब वह घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। संवाद
विवाहिता को ले गया युवक, छह पर एफआईआर
हाफिजगंज। विवाहिता को फुसलाकर युवक ले गया। अब मामले में महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व गांव का ही एक युवक उसकी विवाहित बेटी को अपने परिजनों के साथ फुसलाकर कर ले गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी बेटी घर से 40 हजार रुपये और लाखों के जेवरात भी साथ ले गई, जब पिता ने गांव में युवक के घर अपनी बेटी के बारे में पूछा तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पिता ने थाना हाफिजगंज में युवक व उसके परिवार के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। संवाद
किशोरी को ले गया युवक, आठ पर रिपोर्ट
हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव का ही युवक अपने साथ ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि तीन दिन पूर्व वह रिश्तेदारी में गए थे। इस दौरान घर पर पत्नी व 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। आरोप है कि रात में पड़ोस का एक युवक घर आया। उनकी बेटी को ले गया। इसमें उसके परिजनों का भी पूरा हाथ है। पीड़ित ने बताया कि किशोरी अपने साथ सोने की दो झुमकी, अंगूठी, चांदी की पायल सहित दो हजार रुपये ले गई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद