बहेड़ी। तिलमाची के ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की नाबालिग बेटी को साथ ले जाने पर दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। परिजनों के मुताबिक, उनकी बेटी को भट्ठे पर ही काम करने वाला दूसरे समुदाय का युवक शनिवार रात साथ ले गया था। किशोरी घर में रखे 85,000 रुपये और सोने के जेवरात साथ लेकर गई थी। आरोप है कि आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उन लोगों ने जातिसूचक गालियां दीं। मारपीट के भगा दिया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके तलाश की जा रही है।