मीरगंज। रविवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोरा लोकनाथपुर घाट गंगा स्नान करने गए 18 वर्षीय युवक की रामगंगा में डूबकर मौत हो गई। जैसे ही यह सूचना युवक के घर पहुंची तो परिवार में रोना पीटना मच गया।
रविवार सुबह गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर दोस्तों के साथ जितिन गंगवार गंगा स्नान करने गोरा लोकनाथपुर घाट पर गया था। वह स्नान नदी के गहरे पानी मे चला गया। चीखने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। जितिन के डूबने की खबर पर पुलिस प्रशासन द्वारा बुलाए गए गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद उसे नदी से तीन घंटे के बाद बाहर निकाल लिया गया। संवाद
मकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी
मीरगंज। शुक्रवार की रात क्षेत्र के गांव संजरपुर के एक मकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी कर ली गई। वहीं, तीसरी घटना शनिवार की रात्रि मीरगंज में हुई। मीरगंज कस्बा के मोहल्ला सराय खाम निवासी साबिर अली ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात अधिक गर्मी होने के कारण परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। रात में किसी समय चोर घर में पीछे से नकब लगाकर आ गए। घर में रखे 2.25 लाख व लाखों की कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। संवाद