बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव मेहतरपुर तेज सिंह निवासी 35 वर्षीय नवाज अली की सड़क हादसे में मौत हो गई। नवाज अली के रिश्तेदार ने बताया कि नवाज अली दावत देने बरेली गए थे। वहां से बाइक पर अपने साथी महफूज के साथ घर वापस जा रहे थे। शनिवार रात हाईवे पर टिसुआ के पास किसी बड़े वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे नवाज अली की मौके पर ही मौत हो गई और महफूज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नवाज की पत्नी परवीन का रोकर बुरा हाल है। नवाज के चार बेटी और दो बेटे हैं। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। ब्यूरो