फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने आए युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका दूसरा साथी घायल हो गया। मंगलवार रात रामपुर जिले के मिलक कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़े कर्मचंद निवासी विजय कुमार (25), गांव के ही विद्याराम के साथ बाइक से राजश्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती किसी रिश्तेदार को देखने आए थे। अस्पताल से निकलकर वह किसी काम से कस्बे में आ गए। यहां से दोबारा अस्पताल जाते समय बाइपास तिराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। बाइक चला रहे विजय का सिर डिवाइडर से लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विद्याराम घायल हो गए। विद्याराम ने बताया कि अस्पताल में उनके रिश्तेदार भर्ती हैं। वह दोनों उन्हें देखने और पैसे पहुंचाने आए थे। उन्हें औंध जाकर रुकना था, पर गलती से फतेहगंज कस्बा में पहुंच गए थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें