फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परीक्षा देने लखीमपुर जा रहे युवक को टिकट न लेने पर जंगल में उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल, पुलिस की सहायता से पहुंच सका लखीमपुर
विज्ञापन

अलापुर (बदायूं)। पुलिस भर्ती परीक्षा देने लखीमपुर जा रहे युवक को बृहस्पतिवार की रात रोडवेज के परिचालक ने किराया न देने पर जंगल में उतार दिया। पीड़ित युवक ने मदद के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर दिया। काफी देर तक मदद न मिलने पर डायल 112 को कॉल करके बुलाया और पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने युवक को दूसरी रोडवेज बस से लखीमपुर भेजा।

गांव रामनगला उर्फ रूपामई निवासी ज्ञान सिंह ने सिपाही भर्ती के लिए आवेदन किया था। उसका परीक्षा केंद्र लखीमपुर में था। ज्ञान सिंह ने फोन कॉल पर बताया कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे परीक्षा देने के लिए घर से निकलकर बदायूं पहुंचा। यहां से वह रोडवेज बस से मुफ्त में बरेली पहुंचा। शाम आठ बजे बरेली से रोडवेज बस नंबर यूपी 78 जेएन 7794 में सवार होकर लखीमपुर के लिए निकला। जैसे ही बस बरेली से दस किमी. आगे निकली, परिचालक टिकट लेने का दबाव बनाने लगा। उसने पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र आदि दिखाए, लेकिन परिचालक अपनी बात पर अडिग रहा। काफी नोकझोंक के बाद परिचालक ने जंगल में बस रुकवाकर ज्ञान सिंह को उतार दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-


यह बस हमारे परिक्षेत्र की नहीं है। इस प्रकरण को दिखवाया जा रहा है, संबंधित परिक्षेत्र के आरएम और एआरएम को चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। -दीपक चौधरी, एआरएम, बरेली परिक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें