फतेहगंज पूर्वी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव खंजनपुर मोड़ के पास खाई में पड़े मिले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी पहचान बिशारतगंज के गांव सिसौना निवासी मानसिंह (40) के रूप में हुई है। वह रिश्तेदारी से बाइक से लौट रहे थे। बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची फतेहगंज पूर्वी की पुलिस ने उनको बरेली में अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर संतोष ने बताया कि मानसिंह के परिजनों को मौत की सूचना दे दी गई है। मानसिंह के तहेरे भाई प्रेमप्रकाश ने बताया कि मानसिंह प्लास्टिक के बर्तन बेचते थे। बरेली के करगैना में किराये पर रहते थे। मौत की सूचना से पत्नी मोरकली, दो बेटे और बेटी गमगीन हैं।