फायर ब्रिगेड की गाड़ी में धक्का लगाते फायर कर्मी
मीरगंज। थाना क्षेत्र के सिंधौली की गौंटिया गांव में रक्षाबंधन के दिन शनिवार शाम को एक युवक पीलाखार नदी में डूब गया। ग्रामीणों के अनुसार सिंधौली की गौंटिया गांव के 26 वर्षीय दुर्गा प्रसाद चार भाइयों एवं छह बहनों में दूसरे नंबर का है। उसकी बहनें राखी बांधने घर पर पहुंची। राखी बंधवाकर शाम चार बजे वह नदी की तरफ गया, लेकिन वह फिसलकर नदी में डूब गया। दुर्गा प्रसाद के बड़े भाई जयराम की लगभग 12 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम पहुंची। गोताखोरों को बुलाकर नदी में कई घंटों तक युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। दुर्गा प्रसाद की मां सोमवती, पिता खेमकरन एवं राखी बांधने आईं बहिनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया कि दुर्गा प्रसाद ने अपनी पत्नी को मायके जाने से मना किया था, लेकिन वह जिद करके अपने मायके राखी बांधने चली गई। इसी से नाराज होकर वह नदी की तरफ चला गया। संवाद
फायर ब्रिगेड की गाड़ी में धक्का लगाते फायर कर्मी