अलीगंज। मृतक महेंद्र पाल का फाइल फोटो
अलीगंज। पालेज देखने साथियों के साथ जा रहे एक युवक की रामगंगा में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव गुजरहाई निवासी महेंद्र पाल गांव के ही प्रदीप, शेर सिंह और खेमकरन के साथ अपनी पालेज देखने जा रहे थे। नदी पार करते हुए वह गहराई में चले गए। उनके साथियों ने बचाने का प्रयास किया, मगर वह उनको नहीं बचा सके। इस दौरान शेर सिंह ने घटना की जानकारी गांव के ही सोनू को दी। इस पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद महेंद्र पाल के शव को नदी से निकाल लिया। उधर, सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक राजित राम और गैनी चौकी इंचार्ज सुनील भारद्वाज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। क्षेत्रीय लेखपाल भुवनेश्वर एवं नायाब तहसीलदार बृजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी संगीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। मृतक की 10 साल पूर्व शादी हुई थी। मृतक के परिवार में पत्नी, तीन बेटे व एक बेटी है। संवाद