फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लाइनमैन की लापरवाही से युवक की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक मुकेश
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में बिजली निगम की लापरवाही के कारण झुलसे नवविवाहित युवक की बृहस्पतिवार को दिन में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार 29 जुलाई को प्राइवेट कर्मचारी चनेहटा निवासी मुकेश को लाइनमैन ने 33 हजार केवी की लाइन पर मरम्मत के नाम पर खंभे पर चढ़ा दिया था, जबकि उस वक्त बिजली आपूर्ति चालू थी। खंभे पर चढ़ते ही युवक को करंट लग गया, जिससे वह झुलस गया। परिजन उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फतेहगंज पश्चिमी थाना के थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक की मां की तरफ से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें