शेरगढ़ मार्ग पर गांव आदलपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से नरेश की मौत हो गई, उनके बहनोई राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना भोजीपुरा निवासी राकेश के बेटे नरेश उर्फ भूरे अपने मौसेरे बहनोई शीशगढ़ के बंजरया निवासी राजेश के साथ बाइक से जा रहे थे। बहेड़ी थाना क्षेत्र में गांव आदलपुर के पास हादसा हुआ। आसपास के लोगों ने उनको उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।