फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फूल तोड़ते समय ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत

Tue, 24 Jun 2025 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना किला क्षेत्र के कटघर निवासी 22 वर्षीय राज नाम के युवक की सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि राज किला मंडी स्थित राजीव की फूलों की दुकान पर काम करता था। सोमवार सुबह राजीव ने राज को महेशपुर की तरफ फूल तोड़ने के लिए भेजा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फूल तोड़ते समय राज रेलवे ट्रैक के करीब पहुंच गया और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना दुकान मालिक ने राज के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची किला थाना पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। राज के भाई ने दुकान मालिक पर आरोप लगाए हैं, पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें