फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आए युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। कस्बे के एक युवक की बुधवार सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। लोगों के अनुसार कस्बे के रेलवे लाइन पार वार्ड आठ निवासी शादी व पार्टी में खाना बनाने का काम करने वाले लालमन मौर्य का 29 वर्षीय बेटा राजेश मौर्य मूक बधिर था। मंगलवार शाम उसे बिशारतगंज से रामगंगा की ओर जाने वाली रेलवे लाइन किनारे घूमते देखा गया। परिजनों ने बताया कि रात तक जब राजेश घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। सुबह तलाश करने पर मालूम हुआ कि रेलवे पुल संख्या 10 के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें