गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहर सिंह गोटिया की एक महिला जंगल में घास काटने गई थी, जहां उसे बुधवार को दिन में सांप ने काट लिया, जिसकी कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। गांव के छत्रपाल कश्यप की पत्नी दुलारो कश्यप बुधवार की सुबह जंगल में घास काटने गई थी। बताते हैं कि घास काटते समय सांप ने उन्हें काट लिया। इसके तुरंत बाद दुलारो गांव की तरफ आने लगी, लेकिन रास्ते में ही गिर गई। यह देख कर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण दुलारो को उठाकर घर लेकर आए और उन्हें दवा दिलवाई, सुधार न होने पर दुलारो को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी दुलारो के परिवार वाले उन्हें लेकर तमाम जगह पहुंचे, लेकिन वहां सभी ने हाथ खड़े कर दिए। संवाद