फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धर्म छिपाकर किया युवती का यौन उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने के बाद युवक ने युवती का पांच साल तक यौन शोषण किया। हकीकत सामने आने पर युवती ने थाना हाफिजगंज में तहरीर दी तो पुलिस ने उसे इज्जतनगर थाने भेज दिया। पीलीभीत जिले के थाना बिलसंडा की रहने वाली युवती ने बताया कि वह बरेली में एक कैफे पर नौकरी करती है। शहर में ही किराये पर कमरा लेकर रहती है। युवती ने बताया कि थाना हाफिजगंज का एक युवक वहां आता-जाता था। युवक ने अपने आप को हिंदू बताकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। करीब पांच वर्षों से युवती के साथ यौन संबंध बनाता रहा। युवती को शक हुआ और उसने विरोध किया, तब आरोपी उसे धमकाने लगा। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने थाना इज्जतनगर क्षेत्र की घटना बताई थी। महिला को थाना इज्जतनगर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें