फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निर्माणाधीन नाले में गिरी महिला पेट में सरिया घुसने से मौत

विज्ञापन
म्रतका मुन्नी देवी का फाइल फोटो
विज्ञापन
हाफिजगंज। निर्माणाधीन नाले में पैर फिसलने से महिला उसमें गिर गई। पेट में सरिया घुसने से अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हाफिजगंज के गांव धर्मपुर से काशीपुर तक मार्ग के किनारे क्षेत्र पंचायत निधि द्वारा गांव व बरसात के पानी के निकासी के लिए नाले का निर्माण हो रहा है। इसमें 15 दिन पूर्व ठेकेदार द्वारा गहरी नाली खोदकर सरिया का जाल बनाकर नुकीली सरियों को खड़ा कर दिया गया। शुक्रवार को गांव की ही गंगाराम की पत्नी 55 वर्षीय मुन्नी देवी पशुओं के लिए चारा काटकर खेतों की तरफ जा रही थीं। तभी निर्माणाधीन नाला को पार करते समय उनका पैर फिसल गया। वह गिर गई, जिससे उनके पेट में सरिया घुस गई। परिजनों ने उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें