फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लीचीबाग में बंदरों के झुंड ने बच्चे को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के लीचीबाग में मंगलवार सुबह बंदरों के झुंड ने नौ वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बंदर के काटने से बच्चा घायल हो गया। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। लीची बाग निवासी इंतकाम हुसैन का बेटा हसनैन रजा मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और उसके दाहिने पैर में काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। पिता इंतकाम हुसैन ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदर बच्चों और बुजुर्गों पर हमला करने के साथ ही घरों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने नगर निगम से बंदरों को पकड़ने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें