बहेड़ी। गेहूं का अवैध रूप से भंडारण व संचरण करने वालों के खिलाफ एसडीएम के आदेश पर कृषि उत्पादन मंडी समिति व मार्केटिंग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नैनीताल रोड हाईवे पर उत्तराखंड जाती एक गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ा। जांच के बाद गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पर 33 हजार रुपये का जुर्माना डाला गया है। 28 अप्रैल को टीम ने हाईवे पर गेहूं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़कर 28 हजार रुपये का जुर्माना डाला था। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार छापेमारी जारी रहेगी। उन्होंने एक टीम अलग से बनाई है, जो जगह-जगह गोदाम में गेहूं के भंडारण को लेकर जांच कर जुर्माना डालने की कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि कस्बे में जगह-जगह दुकानदार गेहूं व चावल की खरीदारी कर रहे हैं। उनकी भी जांच की जाएगी। संवाद