फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चाऊमीन ठेले पर सिलिंडर फटने से घायल किशोरी की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। चाऊमीन ठेले पर सिलिंडर फट जाने से घायल किशोरी की बरेली के एक अस्पताल पर उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय नगर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी राम प्रकाश थाना रोड पर चाऊमीन ठेला लगाते हैं। रोजाना की तरह सोमवार 24 मार्च सुबह कारोबार शुरू किया। उनके ठेले पर छात्रा मीनाक्षी मोमोज खा रही थी। तभी पाइप लीकेज के चलते आग लग गई। इससे पहले वह कुछ समझ पाते कि पांच किलो का गैस सिलिंडर फट गया, जिससे ठेले व समीपवर्ती राम फोटो स्टूडियो में आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से रामप्रकाश (45) पुत्र सिपाही लाल निवासी राजेन्द्रनगर, महेंद्र (50) पुत्र मूलचंद निवासी करनपुर, मीनाक्षी (10) पुत्री नन्हे निवासी नौसना, खुशी (4) पुत्री विनोद निवासी करनपुर झुलस गए थे।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी का इलाज बरेली चल रहा था। उपचार के दौरान मीनाक्षी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें