हाफिजगंज। मां के साथ दावत खाकर लौट रही किशोरी को दबंग लोग घर में खींचकर ले गए ओर कपड़े फाड़कर छेड़खानी करने लगे। मां ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें पीटा गया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना हाफिजगंज के रिठौरा चौकी के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि वह सोमवार को मां के साथ गांव में से दावत खाकर शाम साढे पांच बजे घर लौट रही थी। मां उससे 50 मीटर पीछे चल रही थी। तभी गांव के ही कुछ लोग आए और जबरन खींचकर घर में ले गए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे, जिससे उसके कपड़े फट गए। किशोरी के शोर पर मां बचाने गई तो उन्हें भी पीटा गया। पुलिस जांच कर रही है। संवाद